अनुराग कश्यप को कहा, 'एक बीवी नहीं संभली चले ज्ञान देने', निर्देशक ने दिया मुंहतोड़ जवाब
कंगना रनौत को लेकर निर्देशक अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी। लेकिन इस नयी कंगना को मैं नहीं जानता, जो पूरी तरह बेसिरपैर की बातें कर रही है। साथ ही उन्होंने नेपोटिज्म और बॉलीवुड में गैंग बनाने को लेकर भी बातें कीं।
जबसे अनुराग कश्यप ने कंगना रनौत को लेकर ट्विट है, ट्विटर पर उन्हें कई तरह के ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। कुछ उनकी फिल्मों पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ पर्सनल लाइफ पर। लेकिन निर्देशक सभी ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

एक ट्रोल ने अनुराग की शादी पर टिप्पणी करते हुए लिखा- "एक बीबी नहीं संभली चले हैं ज्ञान बाटने.." इसका करारा जवाब देते हुए अनुराग ने कहा, "औरतों को सम्भालना नहीं पड़ता, वो खुद को सम्भाल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे ख़ानदान को भी। जब नहीं जमा वो चली गयीं, ग़ुलाम नहीं थीं कि मैं बांध के रखता । बाक़ी आप का माहौल ठीक है ना ?"


Click it and Unblock the Notifications