लघु फिल्में से बड़ी फिल्मों का जन्म: कश्यप

कश्यप का मानना है कि बड़ी फिल्में बनाने के लिए लघु फिल्में एक तरह से प्रवेशिका का काम करती हैं।
कश्यप ने सोमवार को 'शॉर्ट्स' के पोस्टर जारी करने के अवसर पर कहा, "यह (लघु फिल्में) कोई परंपरा नहीं है, यह ऐसा अवसर है जहां विभिन्न लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है, जहां से उन्हें बड़ी फिल्में बनाने की प्रेरणा मिलती है।"
'शॉर्ट्स' में पांच विभिन्न निर्देशकों ने पांच अलग-अलग लघु फिल्में निर्देशित की हैं, जो विश्व स्तर पर पहले ही फिल्म पारखियों की वाहवाही लूट चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications