अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर लगाया ये आरोप- फॉलोवर्स 5 लाख से घटकर 75 हजार हुए
बीते कई दिनों से देश में चल रहे नागरकिता कानून (CAA) को लेकर लोग विरोध कर रहे हैं और इस मामले में फिल्म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप भी लगातार आवाज उठाते रहते हैं। लेकिन इस समय उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने ट्विटर पर एक गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल कुछ समय से उनके फॉलोवर्स लगातार गिरते जा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग कश्पय के अकाउंट पर शनिवार को यह देखने को मिला।
उनके फॉलोवर 5 लाख से गिरकर 76.3 हजार हो गए। इसके बाद अनुराग ने ट्वीट कर ट्विटर इंडिया से शिकायत की। उन्होंने लिखा, 'और ट्विटर इंडिया ने मेरे फॉलोवर्स को काफी कम कर दिए हैं।'

अनुराग कश्यप लगातार इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे थे। अब उन्होने ऐसा कुछ अपने पोस्ट में नहीं लिखा है कि वो किस कारण से इसकी शिकायत कर रहे हैं।
फिलहाल अनुराग कश्यप के फॉलोवर्स बढ़ते हैं या नहीं ये तो समय ही बताएगा। कुछ समय पहले इसी तरह का पोस्ट अमिताभ बच्चन ने किया था और उन्होने ट्विटर पर आरोप लगाया था।


Click it and Unblock the Notifications











