शाहरुख खान, सलमान खान के साथ कभी काम नहीं करना चाहते हैं अनुराग कश्यप, बताई बड़ी वजह!

anurag-kashyap-says-he-does-not-want-to-work-with-shahrukh-khan-or-salman-khan-know-why

Anurag Kashyap On Shahrukh, Salman: अनुराग कश्यप अपनी अलग तरह की फिल्में और फिल्ममेकिंग के लिए काफी चर्चित हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कुछ बेहतरीन और दमदार फिल्में दी हैं, लेकिन वो हमेशा शाहरुख खान, सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स से दूर ही दिखे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने इस बारे में खुलकर बात की है।

अनुराग कश्यप ने कहा, "मैं यहां फिल्म बनाने आया हूं, एक समय था जब बड़े स्टार्स के साथ काम करना चाहता था। हर कोई कहता था कि तुम बिना स्टार्स के साथ ऐसा काम कर रहे हो.. सोचो स्टार्स के साथ काम करोगे तो कैसा होगा। फिर मेरे भी दिमाग में ये बातें चलने लगतीं।"

सुपरस्टार्स की इमेज के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते

सुपरस्टार्स के साथ काम करने की बात पर डायरेक्टर ने कहा, "स्टार्स के साथ लाखों करोड़ों फैंस की उम्मीदें आती हैं। कोई उनकी इमेज के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता और उन्हें अपने फैंस की जरूरतों को भी पूरा करना पड़ता है। मुझे यह सब करना नहीं आता। मैं किसी के दोस्त या फैन की सेवा करने के लिए काम नहीं करता। लेकिन अगर आप स्टार्स के साथ काम करते हुए उनके फैनबेस का ध्यान नहीं रखते हैं तो वह आपको कैंसिल कर देते हैं।"

ट्यूबलाइट के बाद सलमान फैंस ने कबीर खान पर किया था अटैक

अनुराग ने आगे कहा कि शाहरुख और सलमान खान जैसे स्टार्स कभी अपना फैन बेस इग्नोर नहीं कर सकते। वो एक्सपेरिमेंट करने से पहले इस बारे में काफी सोचते हैं। मुझे याद है ट्यूबलाइट के बाद कबीर खान पर सलमान खान के फैंस ने कैसा अटैक किया था। लेकिन दूसरे देशों में ऐसा कुछ नहीं होता है। वहां आपके पास ज्यादा आजादी होती है। हम यहां हीरो को पूजते हैं।

डायरेक्टर ने ओटीटी फिल्मों और सीरीज को बेहतर बताते हुए कहा, "ओटीटी ने स्टार्स के लिए एक जगह दी है और यहां समानता है। यहां इस बात की गारंटी है कि अच्छे स्टार्स को अच्छे रोल मिल रहे हैं। अब पंकज त्रिपाठी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म को लीड कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X