अनुराग कश्यप पर #MeToo के आरोप, पहली पत्नी आरती बजाज ने दिया साथ
अनुराग कश्यप पर पायल घोष नाम की एक अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं जिसके बाद डायरेक्टर ने साफ किया कि ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं। अब उनकी पहली पत्नी आरती बजाज ने अनुराग के समर्थन में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
आरती बजाज ने लिखा - मैं अनुराग कश्यप की पहली पत्नी हूं। अनुराग तुम एक रॉकस्टार हो। औरतों को वो वैसे ही सशक्त करते रहो, जैसे तुम करते हो। तुम उनके लिए एक बेहद सुरक्षित माहौल बनाते हो। ये मैंने हमारी बेटी के साथ खुद देखा है।

समाज में कोई नैतिकता और सच्चाई नहीं बची है। कोई भी अगर अपनी आवाज़ बुलंद करता है तो ढेर सारे लोग उसकी आवाज़ बंद करने को आतुर हो जाते हैं। अगर लोग अपनी सारी ऊर्जा दूसरों को नीचा दिखाने की जगह, कुछ ढंग का करने में लगाएं तो ये दुनिया कितनी अच्छी जगह होती। अब तक का सबसे Cheap Stunt था ये।
पहले तो मुझे बहुत गुस्सा आया लेकिन फिर मुझे हंसी आई कि इससे ज़्यादा कहानी कोई नहीं बना सकता था। बहुत दुख होता है कि तुम्हें इन सबसे जूझना पड़ रहा है। ये उनका लेवेल है। तुम अपने नैतिक मूल्यों पर अडिग रहो और अपनी आवाज़ उठाते रहो। हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











