Anurag Kashyap ने किया Pathaan का रिव्यू, शाहरुख खान के लिए बोल डाली इतनी बड़ी बात!

किंग खान की फिल्म पठान रिलीज के बाद से ही जिस का तरह का कमाल कर रही है वो किसी से छिपा नहीं है। इसको लेकर फैंस के साथ साथ कई सितारे भी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और इस लिस्ट में अब फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का नाम शामिल हो चुका है। जी हां, अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को देखने के बाद शानदार रिव्यू किया है और फैंस उनके कमेंट्स को काफी प्यार दे रहे हैं। अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को देखने के बाद कहा,
"शाहरुख खान इतना हसीन, इतना सुंदर पहले कभी लगा नहीं। हम तो फिल्म देखने आए थे और दिल खुश हो गया। इतना खतरनाक एक्शन है, शाहरुख के लिए पहली बार ऐसा रोल है। मुझे नहीं लगता उन्हें इस तरह का एक्शन पहले किया है। क्या बॉडी बनाई है। 'मुझे नहीं लगता कि उसने पहले ऐसा कुछ किया है।"
इसके बाद उनका बयान काफी पसंद किया जा रहा है और लोग लगातार उनके बयान की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान ने पहले ही कह दिया था कि मौसम बिगड़ने वाला है.. कुछ ऐसी ही धमाकेदार परफॉर्मेंस उन्होने इस फिल्म में दी है।
उस पर भी सलमान खान एंट्री ने फिल्म को अलग लेवल का बना दिया है। गौरतलब है कि पठान बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग देने की उम्मीद है। फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से एक्साइटेड थे।
शाहरुख खान इस फिल्म के बाद भी शांत नहीं होने वाले हैं बल्कि जवान और डंकी को लेकर वो मेहनत करते रहेंगे। ऐसा कह सकते हैं कि काफी समय के बाद शाहरुख खान धमाकेदार वापसी करने में सफल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications