''सलमान खान की फिल्म रिलीज होने वाली थी- इसीलिए मेरी फिल्म को उतार दिया..''
एक फिल्म को तैयार करने में कितने महीने, सालों की मेहनत होती है। एक निर्देशक उसमें अपनी सारी सोच डाल देता है।लेकिन यह एक टीम वर्क है। लिहाजा, आज के समय में फिल्म बनाने के अवाला फिल्म की अच्छी मार्केटिंग करना भी अहम है। कई बार हमने देखा है कि भले ही कंटेंट कमजोर हो.. लेकिन स्टारकास्ट के दम पर फिल्म चल जाती है।
INTERVIEW: मैं स्टार नहीं हूं, ये फेम मुझे श्रीदेवी की बेटी होने की वजह से मिला है
हाल ही में अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान पुरानी यादें शेयर करते हुए कहा कि, मेरी फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन दे रही थी। लेकिन फिर एक ही हफ्ते बाद सलमान खान की एक था टाईगर रिलीज होने वाली थी। लिहाजा, मेरी फिल्म को सिनेमाघरों से उतार दिया गया था। तो हमें इस तरह की घटनाओं से भी गुजरना पड़ना है।

निर्देशक ने आगे कहा, हालांकि मैंने अपनी हर फिल्म अपने मुताबिक ही बनाई है। उसके बाद भले ही मुझे सेंसर बोर्ड से लड़ना पड़ा हो और अपनी फिल्म रिलीज करनावी पड़ी हो। मैंने रचनात्मक आज़ादी फिल्मों के लिए भी ली है.. और वेब सीरिज के दौरान भी ले रहा हूं। अपनी फिल्मों के लिए मुझे करना पड़े, मैं करूंगा।
बहरहाल, अनुराग कश्यप अपने दो टूक बयानों के लिए मशहूर हैं। यहां पढ़ें उनके कुछ दिलचस्प बयान-


Click it and Unblock the Notifications











