मेरा बजट कम था, 'अभय देओल' को 5 स्टार में रुकना था, 'देव डी' के बाद बात नहीं की, 11 साल बाद खुलासा!
अभय देओल उन कलाकारों में से हैं जो अपनी चुनिंदा फिल्में और काबिल अदायकी के लिए जाने जाते हैं। देओल परिवार में सनी और बॅाबी देओल के बाद वह अपनी पहचान अलग तरह से कायम करने में सफल हुए हैं। उनकी सफल और यादगार फिल्मों की बात की जाए तो उसमें एक नाम देव डी का भी है।
ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। देवदास के मॅाडर्न वर्जन को इसमें काफी पसंद भी किया गया था। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था।

लेकिन अब इस फिल्म के रिलीज के 11 साल बाद अनुराग कश्यप ने खुलासा किया है कि अभय देओल के साथ काम करना उनके लिए बेहद खराब अनुभव रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस संबंध में ऐसा खुलासा किया है जो कि आपको चौंका देगा।


Click it and Unblock the Notifications