'कास्टिंग काउच' का साक्षात नमूना अनुराग कश्यप :पायल

दिबाकर बॉलीवुड में एक नवोदित और प्रयोगधर्मी निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। दिबाकर का साथ देने उतरे बॉलीवुड के दूसरे ऑफबीट निर्देशक अनुराग कश्यप। अनुराग ने मीडिया के सामने जोर-शोर से दिबाकर का पक्ष लिया और पायल को झूठी और उनके आरोपों को पब्लिसिटी स्टंट बताया। अनुराग आजकल हर रोज नये विवादों में घिरते रहते हैं। अभी सलमान-अरबाज यानी दबंग बंधुओं से उनका विवाद थमा नहीं था कि वह दिबाकर के समर्थन में उतर आए।
पायल रोहतगी ने दिबाकर का पक्ष लेने पर अनुराग को खूब लताड़ लगाई है। अनुराग को करारा जवाब देते हुए पायल ने कहा कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का सबसे बेहतर उदाहरण अनुराग कश्यप ही हैं। जिन्होने रियल लाइफ में 'कास्टिंग काउच' के सबसे ज्यादा मजे उठाए हैं। ये कहते हुए पायल ने अनुराग और कल्कि कोएचलिन के संबंधों पर उंगली उठाई है। मालूम हो कि कल्कि बॉलीवुड में अनुराग की फिल्म देव डी से प्रकट हुईं थीं। इसके बाद से कल्कि और अनुराग हर जगह एक-दूसरे के साथ बांहों में बांहें डाले देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











