Anurag Kashyap ने आलिया की अचानक हुई सगाई पर दिया रिएक्शन, सताई बेटी की शादी की चिंता

Anurag Kashyap on daughter's engagement: अनुराग कश्यप इस वक्त अपनी फिल्म कैनेडी के साथ कान्स में हैं। इस बीच उनकी बेटी आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रैंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) के साथ सगाई कर ली और सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। अनुराग ने अपनी बेटी की अचानक हुई सगाई पर एक मजेदार पोस्ट के साथ रिएक्शन दिया है।
आलिया ने शनिवार (20 मई) को अपने बॉयफ्रेंड से सगाई की और इंडोनेशिया से तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। आलिया और शेन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बेटी की सगाई की तस्वीरें देख अनुराग कश्यप ने मजेदार पोस्ट लिखा है। बता दें आलिया, अनुराग कश्यप और उनकी एक्स वाइफ आरती बजाज की बेटी हैं।
शादी के खर्चे के लिए बनाने पड़ेंगे रीमेक
अनुराग कश्यप ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह दोस्तों के साथ बैठे हैं। फोटो में वह चश्मा लगाए फोन देखते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "@cinemakasam मुझसे यह कह-कहकर तंग आ चुका है कि यहां तो फोन छोड़ दो। लेकिन मैं यहां बैठकर हिसाब लगा रहा हूं कि बेटी की शादी के पैसे भरने के लिए मुझे कितने रीमेक बनाने पड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी प्यारी बेटी आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड शेन से सगाई कर ली है और वह भी तब जब हम कान फिल्म फेस्टिवल में हैं। उसने चौंका दिया है।"
अनुराग के इस पोस्ट पर कई भूमि पेडनेकर, शोभिता धूलिपाला समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है। बता दें कि अनुराग ने आरती बजाज से साल 2003 में शादी की थी। दोनों से एक दूसरे को 9 साल तक डेट किया था। उनकी शादी साल 2009 में टूट गई थी।


Click it and Unblock the Notifications