मुंबई पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप से पूछताछ, पायल घोष ने लगाए गंभीर आरोप- PICS
यौन शोषण का आरोप झेल रहे डायरेक्टर अनुराग कश्यप पूछताछ के लिए मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं। बुधवार को मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री पायल घोष द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद निर्देशक को समन भेजा था। अनुराग कश्यप को 11 बजे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह 10 बजे ही पहुंच गए।
पायल घोष ने मुंबई पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में अनुराग कश्यप को पूछताछ के लिए बुलाया गया और उनका बयान दर्ज किया जाएगा। अनुराग के साथ उनके वकील भी पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। बता दें अभी तक अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
Recommended Video
पायल घोष ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले वीडियो शेयर कर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जब वह काम मांगने एक्टर के पास गई थीं तो अनुराग ने उनके साथ गलत बर्ताव किया था। पायल ने ये भी बताया कि ये मामला 2015 से जुड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











