अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जो किया मुझे पैनिट अटैक आने लगा, नींद में चीखने लगती हूं -पायल घोष
पायल घोष और अनुराग कश्यप के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पायल ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण और रेप का आरोप भी लगाया है। इसे लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज की है। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप के द्वारा की गई घटना का जिक्र करते हुए पायल घोष ने बताया है कि उन्हें पैनिक अटैक आने लगे थे।
मामला उनकी तबीयत के लिए गंभीर हो गया था। उनकी दवाई शुरू हो गई थी। पायल ने बातचीत में बताया कि मैंने अपने मन के भीतर इस घटना को दबा दिया था।

जिसका असर मेरी तबीयत पर होने लगा। डॅाक्टर ने मुझे बताया कि तुम कुछ छिपा रही हो जिसका असर तुम्हारी सेहत पर हो रहा है। डॅाक्टर के समझाने पर मुझे महसूस हुआ कि ये घटना मेरी मानसिक स्थिति के पीछे की वजह हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











