आउटसाइडर बनाम इनसाइडर की बहस में अनुराग-रणवीर भी कूदे, ट्विटर पर घमासान- लगाए आरोप
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म व गुटबाजी को लेकर बहस तेज हो गई है। कंगना रनौत, तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर भी आउटसाइडर और इनसाइडर की बहस में कूद पड़े हैं। वहीं ट्विटर पर एक्टर रणवीर शौरी और निर्देशक अनुराग कश्यप के बीच भी गहमागहमी बढ़ गई। दरअसल सोन चिड़िया एक्टर रणवीर शौरी ने ट्विटर पर बॉलीवुड के एक तबके के खिलाफ निशाना साधा।

रणवीर शौरी ने ट्विटर पर लिखा, "बहुत से ऐसे योद्धा हैं जो अब मेनस्ट्रीम बॉलीवुड के चापलूस बन गए हैं। ये ऐसे लोग ही हैं जो पहले लगातार इस सिस्टम के खिलाफ लिखा व बोला करते थे। लेकिन आज एंट्री मिल जाने के बाद ये महज अटेंशन के लिए ये अलग बर्ताव कर रहे हैं। अब इन लोगों को एंट्री मिल चुकी है तो पलट गए हैं। ये तो पाखंड हैं।
anurag kashyap ranvir shorey twitter kangana ranaut nepotism अनुराग कश्यप रणवीर शौरी कंगना रनौत ट्विटर


Click it and Unblock the Notifications