Video: बार-बार बेटी के सिर पर दुपट्टा रखते अनुराग कश्यप हुए भावुक, लोग बोले- बाप की लाइफ का मुश्किल हिस्सा

Anurag Kashyap Emotional Video: फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने अपनी इकलौती बेटी आलिया कश्यप के हाथ पीले कर उन्हें विदा कर दिया है। यूं तो आलिया और शेन काफी समय से लिव इन रिलेशन में थे लेकिन फिर भी इस शादी में सभी काफी भावुक हो रहे थे। जयमाला और कन्यादान के वक्त दोनों ही परिवारों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है इस वीडियो में अनुराग कश्यप का बेहद ही भावुक अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, शादी की रस्मों के बाद आलिया और शेन ने अपनी शादी रजिस्टर कराई है। इस दौरान दोनों अपनी परिवारों के साथ वेडिंग डॉक्यूमेंट साइन करने के लिए पहुंचे थे।
ऐसे में अनुराग कश्यप बार बार अपनी बेटी के सिर से सरकते हुए पल्लू को ठीक करते दिखाई दे रहे थे। सामने आए वी़डियो में आप देख सकते हैं कि अनुराग कश्यप बेटी के सिर पर बार बार दुपट्टा रखते दिखाई दे रहे और इस दौरान उनका चेहरा काफी भावनाओं से पटा दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां तमाम लोग उनके इस वीडियो को देखने के बाद इसे एक बाप की लाइफ का हार्ड मूमेंट बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बेटी की सिर पर दुपट्टा रखने से पहले अनुराग कश्यप ने कई दूसरी महिलाओं के दुपट्टे हटाएं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











