शाहरूख के घर बिना बताए पहुंच गए अनुराग कश्यप, कहा - भूख लगी है और फिर हुआ कुछ मज़ेदार

शाहरूख खान और अनुराग कश्यप की दोस्ती कितनी गहरी है ये उन्होंने कुछ सालों पहले बताया ही था। अब एक इंटरव्यू में शाहरूख के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने बताया कि एक बार वो बिना बताए शाहरूख खान के घर पहुंच गए और कहा कि बहुत भूख लगी है।

उस समय घर पर कोई नहीं था और शाहरूख खान ने खुद उन्हें ऑमलेट बनाकर खिलाया था। क्योंकि शाहरूख खान को केवल ऑमलेट बनाना आता था।

anurag-kashyap-opens-up-on-his-equation-with-shahrukh-khan

शाहरूख के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में बताया - वो मेरे कॉलेज के सीनियर हैं। मैं पूरी दुनिया से लड़ सकता हूं लेकिन उनसे नहीं लड़ सकता। अगर वो मुझे कभी डांट देंगे तो मैं बस कोना पकड़ कर रोने लगूंगा।

अनुराग ने बताया कि उन्होंने नो स्मोकिंग में पहले शाहरूख को लिया था और वो दोनों साथ काम करके काफी खुश थे। लेकिन फिर अनुराग को लगा कि जॉन ज़्यादा फिट लगेंगे और शाहरूख इस बात से हताश भी हुए थे।

इसके बाद फिर दोनों ने एक फिल्म पर साथ काम करना शुरू किया लेकिन वो भी नहीं बन पाई। अनुराग का कहना है कि जब तक मैं शाहरूख के साथ फिल्म नहीं बना लेता तब तक बॉलीवुड नहीं छोड़ूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X