"मेरे भाई ने मुझसे खुद कहा था कि मैं दबंग 2 नहीं करना चाहता हूं, तुम टांग ना अड़ाओ"- अनुराग कश्यप
कुछ दिनों पहले निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार कई बड़े आरोप लगाए थे कि किस तरह दबंग 2 और बाकी फिल्में उनसे छीन ली गई। हालांकि इस मामले पर उनके भाई अनुराग कश्यप ने चुप्पी साधे रखी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अनुराग से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, आज से कुछ साल पहले मेरे भाई ने मुझे साफ तौर पर बोल दिया था कि मेरे मामलों से दूर रहा करो।
अनुराग कश्यप ने कहा कि हम भाई हैं लेकिन ये जरूरी नहीं कि किसी भी बात पर हमारा नजरिया भी एक जैसा हो। बात चाहे करियर की हो या फिर रोजाना जिंदगी की, हमारी सोच अलग है। उन्हें पता है कि क्या करना है। मेरे भाई को मेरी जरुरत नहीं है। अभिनव मुझसे अलग सोचते हैं। राजनीति को लेकर भी हमारे विचार अलग हैं।

सलमान खान और दबंग 2 वाले मामले पर अनुराग कश्यप ने अभिनव की साइड क्यों नहीं ली? इस पर फिल्ममेकर ने कहा, "जब मैं गैंग्स ऑफ वासेपुर की शूटिंग कर रहा था, तभी खबर आई थी कि अरबाज खान दबंग 2 का निर्देशन करने वाले है। मैंने तुरंत ट्विटर पर अपनी बात सामने रखी थी। मैं काफी अपसेट था। लेकिन मेरे भाई ने मुझे कॉल करके कहा कि मैं सारे ट्वीट डिलीट कर दूं। मैंने सारे ट्वीट डिलीट कर दिए। फिर उसने मुझसे कहा था कि मैंने खुद दबंग 2 को ना करने का फैसला लिया है और तुम ऐसा नहीं कर सकते हो और मेरे काम में टांग ना अड़ाओ।"


Click it and Unblock the Notifications











