मनमर्जियां: सिख समुदाय ने एक सीन को लेकर की FIR की मांग, अनुराग कश्यप ने मांगी माफी
अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म मनमर्जियां इस समय विवादों के घेरे में है और सिख समुदाय इस फिल्म की एक सीन को लेकर काफी ज्यादा भड़का हुआ है। बता दें कि इस फिल्म में एक सीन दिखाया गया है जिसमें अभिषेक तापसी सिगरेट पी रहे है और सिख समुदाय में सिगरेट नहीं पी जाती है..उसको वर्जित माना जाता है। इसको लेकर निर्देशक अनुराग कश्यप ने सिखों से माफी मांगी है। गौरतलब है कि इसको लेकर विरोध काफी ज्यादा बढ़ गया है और अंबाला में सिख समुदाय अनुराग कश्यप पर एफआईआर की मांग कर रहे है।
इसके बाद से ही अनुराग का एक माफीनामा सार्वजनिक रुप से सामने आया है उन्होने इसको लेकर माफी मांग ली है। बता दें कि बीते सोमवार को अंबाला के गुरुद्वारा मांझी साहिब में सिख समुदाय के लोग इकट्ठे हुए थे और इस बात का विरोध किया गया था।

बता दें कि लोगों में इसके अलावा भी एक बात को लेकर गुस्सा है कि फिल्म के एक सीन में अभिषेक के द्वारा पगड़ी सही से नहीं हटाई गई है। फिलहाल इन सब बातों के लिए अनुराग ने माफी मांग ली है।
इस फिल्म को देखने के बाद लोगों का कहना है कि फिल्म से सिख समाज में गलत संदेश जा रहा है जो कि पूरी तरह से गलत है और इसको हटाना चाहिए।
बता दें कि अब देखना ये है कि अनुराग कश्यप के माफी मांगने के बाद क्या सामने आता है और सिख समुदाय के लोग उनको माफ करते है या नहीं है।
हाल ही में गुस्सा इतना था कि वे सभी फिल्म को थिएटर में ना चलने देने की बात भी बोल रहे थे और काफी ज्यादा भड़के हुए थे। फिल्म 14 सितंबर को रिलीज हुई थी और लोग इसको काफी पसंद भी कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications












