कंगना रनौत पर बोले अनुराग कश्यप- 'मैं इस नयी कंगना को नहीं जानता, कुछ भी बेसिरपैर बोल रही है'
कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई ऐसे बयान दिये, जिससे बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकार उखड़े हुए हैं। इसी मामले में अब निर्देशक अनुराग कश्यप ने लगातार कई ट्विट किए हैं और नेपोटिज्म और कंगना रनौत को लेकर अपनी बात सामने रखी है। अनुराग ने ट्विटर पर कंगना के बारे में बात करते हुए लिखा कि, एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी। लेकिन इस नयी कंगना को मैं नहीं जानता।
अनुराग कश्यप ने फ़िल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म की चर्चा पर भी सवाल उठाया है कि 'जब फ़िल्म इंडस्ट्री में न्याय-अन्याय की बात होती है तो चर्चा सिर्फ़ अभिनेताओं तक केंद्रित क्यों रह जाती है? जबकि एक फ़िल्म को बनाने में सौ से अधिक लोग अपना ख़ून-पसीना बहाते हैं।'

Recommended Video
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फ़िल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म यानी भाई-भतीजावाद को लेकर चर्चा चल रही है। हाल ही में कंगना ने टेलीविजन पर दिये इंटरव्यू के दौरान एक बार फिर इंडस्ट्री पर गैंग बनाने और पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, बल्कि तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर सरीखी अभिनेत्रियों पर भी निशाना साधा है।


Click it and Unblock the Notifications