'मैं 'सुल्तान' और 'ढ़िशूम' जैसी फिल्में नहीं बना सकता....'

By Neeti

यह कहना है फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का.. जी हां, 'रमन राघव 2.0' के सांग लांच के दौरान अनुराग कश्यप से पूछा गया कि उन्हें सलमान खान की फिल्म सुल्तान का ट्रेलर कैसा लगा? जिस पर निर्देशक ने दिलचस्प जवाब दिया।

अनुराग कश्यप ने कहा कि, मुझे सुल्तान का ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। आपको उस ट्रेलर के हर मोमेंट में मजा आएगा। मुझे ढ़िशूम का ट्रेलर भी बहुत पसंद आया.. मैं मेरे साथ परेशानी यह कि मैं ऐसी फिल्म बना ही नहीं सकता।

''सलमान खान- शाहरूख खान.. तक पहुंचने में अभी बहुत वक्त है....''

अनुराग कश्यप रियलिस्टिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों का स्टाइल अलग ही होता है। ऐसे में जब उनसे कमर्शियल मसाला फिल्मों की बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए बॉलीवुड की हर फिल्म कमर्शियल है।

अनुराग की लास्ट फिल्म बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। जबकि यह उनकी पहली बिग बजट फिल्म थी। वहीं रमन राघव छोटे बजट की फिल्म है। लिहाजा निर्देशक ने कहा कि छोटी फिल्मों के साथ फेल होने का डर कम होता है। हालांकि आप हमेशा चाहते हैं कि आपकी हर फिल्म सफल हो।

अनुराग कश्यप ने कहा कि, बॉम्बे वेलवेट मेरे लिए टाइटैनिक थी.. रमन राघव बोट है..

बहरहाल, यहां देंखे किन फिल्मों के लिए पॉपुलर हैं अनुराग कश्यप-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X