Anurag Kashyap इसलिए नहीं करते Alia Bhatt के साथ काम? हैरान करने वाला बयान!

anurag kashyap, alia bhatt

अनुराग कश्यप अक्सर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। आलिया भट्ट को लेकर उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि उनके सभी फैंस को जानना चाहिए। दरअसल इस दौरान फिल्ममेकर आलिया भट्ट की तारीफ कर रहे थे।

अनुराग कश्यप ने उनको 'सर्वश्रेष्ठ कलाकार' कहा और अपने साथ काम करने को लेकर समस्या का जिक्र किया। अनुराग कश्यप ने कहा कि आलिया भट्ट उनके बजट में नहीं और वो उनको अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं। इस दौरान वो जूम एंटरटेनमेंट से बात कर रहे थे।

Seema Haider- सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति की पीएम मोदी से अपील, 'सीमा को जेल में डालो लेकिन बच्चों को..'

अनुराग ने कहा, "मुझे लगता है कि आलिया देश के बेस्ट कलाकारों में से एक है, और उसका काम देखने के बाद मैं हमेशा उसके पास जाता हूं। लेकिन जब उसका कोई काम मुझे पसंद नहीं आता तो मैं चुप रह जाता हूं।

अगर यह मेरी फिल्म के बजट और स्पी़ड को प्रभावित नहीं करता है तो मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगा, लेकिन इसे दूसरी तरफ से भी आना होगा।'' अनुराग कश्यप यहीं नहीं रुके बल्कि कहा, 'मैं खुद की सोच में विश्वास नहीं करता।

मैं एक से अधिक बार अभिनेताओं का पीछा नहीं करता। यदि वे मुझसे स्क्रिप्ट में समायोजन करने के लिए कहते हैं, तो मैं ऐसा करता हूं, लेकिन अधिकतर, उनकी झिझक ही काफी होती है और मैं पीछे हट जाता हूं।'' अनुराग कश्यप का ये स्टेटमेंट तेजी से वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि वो हमेशा इस तरह की बातें करते हैं।

अनुराग कश्यप ने ज्यादा कम बजट की फिल्में ही बनाई हैं लेकिन वो सभी चली हैं। वो एक दमदार निर्देशक हैं इसमें किसी तरह का कोई शक नहीं है। फिलहाल वो दमदार प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और कुछ बड़ा करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anurag kashyap alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X