मनमर्जियां से होगी अभिषेक बच्चन की वापसी..स्टार कास्ट फाइनल..DETAILS
काफी लंबे समय से अनुराग कश्यप के अगले प्रोजेक्ट मनमर्जियां के बारे में बातें चल रही थी कि फिल्म में अभिषेक बच्चन होंगे। आखिरकार आज फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही अगली फिल्म मनमर्जियां में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल लीड रोल में होंगे।
मनमर्जियां को प्रोड्यूस आनंद एल राय कर रहे हैं। फैन्स अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्होंने सोच समझकर अपना अगला प्रोजेक्ट चुना। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन पहले ही सपोर्टिंग कैरेक्टर निभाने से मना कर चुके हैं।

फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा तापसी पन्नू और विकी कौशल भी लीड रोल में हैं।दोनों ही बहुत ही टैलेंटेड स्टार्स हैं। मनमर्जियां के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बोला गया है लेकिन इतना जरुर है कि फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरु होगी। फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में भी अभी जानकारी नहीं दी गई है।
अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्काबाज की भी काफी तारीफ हो रही है। अब अगली फिल्म में अनुराग कश्यप क्या खास करने वाले हैं इसका दर्शकों को इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











