अनुराग कश्यप ने छोड़ा ट्विटर, कहा- बेटी और माता-पिता को धमकी मिल रही है, शॉकिंग!
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ट्विटर छोड़ दिया है। जी हां, उन्होंने इसकी वजह ये बताई है कि उनकी बेटी और माता-पिता को ऑनलाइन धमकी मिल रही है। जिसकी वजह से वह ये फैसला कर चुके हैं। आज रात करीब 9 बजे बैक टू बैक दो ट्टीट करने के बाद उन्होंने अपना अकाउंट डिलीड कर दिया है।
अपने ट्टीट में अनुराग ने लिखा है कि जब आपके माता-पिता को कॅाल पर और बेटी को ऑनलाइन धमकी मिलती है तो कोई उस पर बात नहीं करना चाहता है। कोई वजह भी नहीं है इस पर बात करने की। ठगी जीने का नया तरीका होगा। नए इंडिया के लिए सभी को बधाई।

इसके बाद अनुराग एक और ट्टीट करते हुए लिखते हैं कि आप सभी को खुशियां मुबाकर। ये मेरा आखिरी ट्टीट है। मैं ट्विटर छोड़ रहा हूं। अगर मैं बिनी किसी डर के अपनी बात नहीं बोल सकता हूं तो इससे बेहतर है कि मैं कुछ ना बोलूं। गुड बॅाय।
बता दें कि अनुराग कई बार भिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। इससे पहले भी वह इस बात का खुलासा कर चुके हैं उनकी बेटी को धमकी मिल रही है। हालांकि उनके लिए इस बार मामला बेहद गंभीर होता हुआ दिखाई दे रहा है।
कुछ दिन पहले आर्टिकल 370 पर अपनी राय रखते हुए अनुराग ने कहा था कि इसके बारे में मैं ज्यादा नहीं जानता हूं। इसको लागू होना इतिहास और तथ्य मैं अभी भी समझा नहीं हूं।
वो अपनी बात को रखते हुए कहते हैं कि ये सब जैसे हुआ है वह सही नहीं है। कई पहलू हैं कश्मीर के। सभी सही है। सभी गलत है। बस इतना जानता हूं। जिस तरीके से हुआ है वह सही नहीं है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ट्विटर छोड़ने की वजह इसी से जुड़ी हुई बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
