#MeToo आरोपों पर अनुराग कश्यप का आधिकारिक बयान, आपत्तिजनक वीडियो दिखाने और यौन उत्पीड़न का आरोप
अनुराग कश्यप पर पायल घोष नाम की अभिनेत्री मी टू मूवमेंट के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अनुराग ने पूरी तरह से इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अपना पक्ष रखा था। अब उनके वकील ने ने इस बारे में आधिकारिक बयान दिया है जिसे अनुराग कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अनुराग की वकील प्रियंका खिमाणी के स्टेटमेंट के अनुसार - मेरे क्लाईंट अनुराग कश्यप को मानसिक आघात पहुंचा है, यौन उत्पीड़न के उन झूठे आरोपों से जो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड किए जा रहे हैं।

इस बयान में आगे कहा गया है - ये सारे आरोप झूठे हैं और बुरी भावना से लगाए गए हैं। बहुत दुखद है कि मी टू जैसे ज़रूरी सामाजिक मूवमेंट को हथियार बनाकर किसी के चरित्र पर आघात करने की कोशिश की गई है।
इस तरह के झूठे आरोप, मी टू से जुड़े उन पीड़ितों के लिए आघात है जो सच में ऐसी कठिन परिस्थितियों से गुज़रे हैं। मेरे क्लाईंट को उनके सारे कानूनी तरीके और अधिकार समझा दिए गए हैं और वो पूरी तरह से उनका इस्तेमाल करने को तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











