..................... Anurag Kashyap’s Kennedy gets a 7-minute standing ovation at the Cannes film festival, Sunny Leone gets teary-eyed - Hindi Filmibeat

Anurag Kashyap की फिल्म 'कैनेडी' को कान्स में मिला 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन, रो पड़ीं सनी लियोन, Watch

anurag-kashyap-kennedy-gets-a-7-minute-standing-ovation-at-cannes-film-festival-sunny-leone-cries

Kennedy gets standing ovation at the Cannes: अनुराग कश्यप की पुलिस नॉयर 'कैनेडी' को चल रहे 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला। जहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी लियोन फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद भावुक नजर आईं।

बता दें, अनुराग कश्यप, एक्टर राहुल भट और सनी लियोन के साथ, कैनेडी के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में हैं। फिल्म को कान्स के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में प्रदर्शित किया गया था। अब, यह मार्टिन स्कॉर्सेज़ के किलर्स ऑफ़ द फ्लावर मून और जॉनी डेप के जीन डू बैरी की श्रेणी में शामिल हो गया है। अन्य दो की तरह, कैनेडी को भी इसे देखने वाले दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

इस मौके पर फिल्म के कलाकार राहुल भट्ट और सनी लियोन दोनों की आंखों में आंसू नजर आए। सनी ने इसे अपने करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताया। और साथ ही निर्देशक अनुराग कश्यप का शुक्रिया अदा किया।

वहीं, अनुराग कश्यप ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, "कान्स में दुनिया को अपनी फिल्म दिखाना हमेशा खास होता है। ये लाइफ के लिए एक यादगार पल होता है। 'कैनेडी' मेरे लिए बहुत ही खास फिल्म होने के साथ बेहद करीब है। हमने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल और रुह लगाई है। दर्शकों की 7 मिनट लंबी तालियों की गड़गड़ाहट से मैं थैंकफुलनेस से भर गया हूं। मैं एक ही समय में बहुत एक्साइटेड महसूस कर रहा हूं।"

'कैनेडी' राहुल भट और सनी लियोन अभिनीत, अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म है। फिल्म का निर्माण 'जी स्टूडियोज' और 'गुड बैड' फिल्म्स के रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया है। फिल्म के डीओपी सिल्वेस्टर फोंसेका हैं। फिल्म का संगीत आशीष नरूला ने आमिर अज़ीज़ और बॉयब्लैंक के साथ की है। फिल्म की एडिटिंग तान्या छाबड़िया और दीपक कटार ने की है। फिल्म का साउंड डिजाइन कुणाल शर्मा और डॉ. अक्षय इंडिकर ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X