देव डी के निर्देशक अनुराग कश्यप और चंद्रमुखी काल्की की शादी 30 को

ऊंटी की शादी में तो बहुत कम लोग आयेगें लेकिन मुंबई में जो पार्टी होगी वो बहुत धमाकेदार होने वाली है क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड आमंत्रित की होने की उम्मीद हैं। इस बात की खबर खुद अट्ठाईस वर्षीय काल्की ने मीडिया को दी है। आपको बता दें कि काल्की ने कश्यप की 'देव डी' (2009) से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। फ्रांसीसी मूल की काल्की जल्दी ही बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी 'शैतान' में दिखेंगी। कश्यप ने इस फिल्म का निर्माण किया है। उनकी चर्चित फिल्म 'द गर्ल इन यलो बूट्स' भी इसी साल प्रदर्शित होगी। कश्यप ने इस फिल्म का सह-लेखन किया है।
यह कश्यप का दूसरा विवाह होगा। वह इससे पहले कॉलेज के दिनों की उनकी साथी आरती से विवाह कर चुके हैं और उनकी एक बेटी आलिया भी है। कश्यप को 'ब्लैक फ्राइडे' व 'देव डी' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई पुरस्कार जीत चुकी 'उड़ान' का निर्माण किया था। आपको बता दें कि हाल ही में हुए टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की फिल्म 'दैट गर्ल इन एलो बूट्स' की काफी धूम मची हुई थी। इस फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया 'अविश्वसनीय' थी।
जबकि अनुराग का नाम विवादों में भी हमेशा रहता है, अभी कुछ दिनों पहले अनुराग ने दबंग पार्ट 2 को लेकर सलमान खान और उनके परिवार पर निशाना साधा था, जिसके चलते विवाद काफी बढ़ गया था, लेकिन बाद में अनुराग को अपनी गलती समझ में आयी और उन्होंने सलमान से माफी मांग ली थी, फिर उसके बाद कास्टिंग काउच विवाद में अनुराग कश्यप का नाम जोरों से उछला था। भारतीय अभिनेत्री पायल रोहतगी ने डायेरक्टर दिबाकर बैनर्जी पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था जिस पर अनुराग ने टिप्पणी करते हुए पायल को ही गलत ठहराया था।


Click it and Unblock the Notifications











