एक-दूजे के हुए अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलीन

कल्कि कोचलीन फ्रेंच मिल की हैं लेकिन उनके माता-पिता सालों पहले दक्षिण भारत के ऊटी में आकर बस गए। कल्कि ने इसी शहर में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और फिर लंदन से कॉलेज और थियेटर किया है। ब्लैक फ्राइडे, गुलाल, डेव डी के निर्देशक और पिछले साल आई फिल्म उड़ान के निर्माता अनुराग कश्यप की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो अपनी कॉलेज गर्लफ्रेंड आरती बजाज से शादी रचा चुके हैं। आरती और अनुराग की 10 साल की एक बेटी भी है।
मीडिया की निगाहों से दूर अनुराग-कल्कि की शादी शनिवार की सुबह ठेठ दक्षिण भारतीय अंदाज में हुई। करीब दो घंटे चली इस शादी में अनुरगाग के भाई दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप के अलावा तकरीबन 40 लोग मौजूद थे। शादी के मौके पर क्लिक पारंपरिक लाल-सफेद रंग की साड़ी में तो अनुराग सफेद लुंगी पहने हुए थे। शादी का भोजन एकदम शाकाहारी थी और मेहमानों को दक्षिण भारतीय तरीके से केले के पत्ते में खाना परोसा गया।


Click it and Unblock the Notifications











