'उनके पास आयरन मैन और हल्क हैं, हमारे पास शाहरुख और सलमान खान'- अनुराग कश्यप

anurag kashyap salman khan shahrukh khan

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। उन्होने हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर एक बड़ी बात कही है और इसके उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

उन्होने हॉलीवुड और भारतीय एक्टरों की तुलना करते हुए कहा था कि, हॉलीवुड के उलट, जहां सुपरहीरो अक्सर मुखौटों के पीछे छिपे रहते हैं, वहीं भारतीय सिनेमा अपने सबसे बड़े स्टार्स के स्टारडम के आगे फलता फूलता है।

अनुराग ने कहा, "हम अकेले ऐसे देश हैं जहां अभिनेता सुपरहीरो की भूमिका निभाते समय अपना चेहरा नहीं ढकेंगे। मास्क इतने छोटे होंगे क्योंकि उनके चेहरे दिखाना महत्वपूर्ण है।"

उनका कहना था कि, भारत का सांस्कृतिक में हीरो की पूजा की जाती है। उनका कहना था, ''हम वीर उपासकों का देश हैं, हम कई चीजों से वंचित हैं और हमारा आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास कम है। हमें नायकों की जरूरत है। हमारी फिल्मों में लार्जर देन लाइफ हीरो क्यों होते हैं?"

सलमान शाहरुख पर बोले अनुराग

ह़ॉलीवुड सितारों से तुलना करते हुए अनुराग ने कहा, "हॉलीवुड के पास आयरन मैन और दूसरे सुपरहीरो हैं; हमारे सुपरहीरो के रूप में शाहरुख खान और सलमान खान हैं।'' उन्होंने अनुराग ने मजाक-मजाक में सनी देओल को भी इसमें शामिल कर लिया था।'' अनुराग कश्यप का ये बयान चर्चा में है।

सलमान खान से मतभेद

कहा जाता है कि सलमान खान के साथ अनुराग कश्यप के मतभेद फिल्म तेरे नाम के समय पर हुए थे। इस फिल्म को पहले अनुराग ही डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन शूटिंग से पहले अनुराग कश्यप ने सलमान खान से छाती के बाल बढ़ाने के लिए कह दिया था। इसके बाद अनुराग इस फिल्म से निकल गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X