Anurag Kashyap का बॉलीवुड से भरा मन, मुंबई छोड़कर इस शहर में बसाया नया आशियाना

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap Quits Bollywood: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने आधिकारिक तौर पर बॉलीवुड छोड़ दिया है और मुंबई से बाहर चले गए हैं। फिल्म निर्माता ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि बॉलीवुड उनके लिए बहुत टॉक्सिक हो गया है और फिल्म निर्माता अब केवल पैसे और आंकड़ों के पीछे भाग रहे हैं।

किराए पर रह रहे हैं कश्यप

कश्यप ने द हिंदू से पुष्टि की कि वह पहले ही मुंबई से बाहर चले गए हैं और उन्होंने अपने नए घर का किराया भी चुका दिया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस शहर में शिफ्ट हुए हैं, लेकिन अगर सामने आ रही कुछ रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो उन्होंने बेंगलुरु में अपना नया घर ढूंढ लिया है।

फिल्मी लोगों से रहना चाहते हैं दूर

कश्यप ने अफसोस जताते हुए कहा, "मैंने मुंबई छोड़ दिया है। मैं फिल्मी लोगों से दूर रहना चाहता हूं। इंडस्ट्री बहुत जहरीली हो गई है। हर कोई अनरियलिस्टिक टार्गेट्स का पीछा कर रहा है, अगली 500 या 800 करोड़ रुपये की फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है। क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है।"

कई लोग हुए शिफ्ट

कश्यप ने यह भी खुलासा किया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर मुंबई से बाहर जाने वाले वे पहले शख्स नहीं हैं। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा पलायन मिडल ईस्ट, खास तौर पर दुबई की ओर हुआ है। दूसरे लोग पुर्तगाल, लंदन, जर्मनी, अमेरिका भाग गए हैं। मैं मेनस्ट्रीम के फिल्ममेकर्स की बात कर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि मुंबई की इंडस्ट्री में लोग दूसरों को नीचे खींचने की कोशिश करते हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर सकते हैं कश्यप

गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायरेक्टर ने कहा कि मुंबई से बाहर जाने से उन्हें शारीरिक, मानसिक और इमोशनल रूप से सेहतमंद रहने में मदद मिली है और उन्होंने शराब भी हमेशा के लिए छोड़ दी है। इससे पहले कश्यप ने बॉलीवुड से अलग होने के बाद साउथ की ओर जाने की अपनी प्लानिंग के बारे में हिंट दिया था। उन्होंने दिसंबर में कहा था, "मैं साउथ जा रहा हूं। मैं वहां जाना चाहता हूं, जहां एक्साइटमेंट हो। वर्ना, मैं एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में मर जाऊंगा। मैं अपनी ही इंडस्ट्री से बहुत निराश हूं। मैं मानसिकता से घृणा करता हूं।"

Read more about: anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X