..................... Anurag Kashyap had to face financial problems while making the film Kennedy - Hindi Filmibeat

Anurag Kashyap: 'कैनेडी' फिल्म बनाते हुए अनुराग कश्यप को झेलनी पड़ी आर्थिक समस्या, खुद ही किया खुलासा

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap: इस वक्त हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी फिल्म कैनेडी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं, फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए चुना गया है। अब इस फिल्म को लेकर अनुराग कश्यप ने बड़ा खुलासा किया है कि फिल्म को बनाते हुए बहुत मश्किलों का सामना करना पड़ा। इस फिल्म में सनी लियोनी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है, इसीलिए अभिनेत्री भी कान्स में पहुंची हैं।

अनुराग कश्यप कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 पहुंचे हैं, उनकी फिल्म कैनेडी को स्क्रीनिंग के लिए सेलेक्ट किया गया है। उनके साथ फिल्म के लीड एक्टर राहुल भट्ट और सनी लियोनी ने भी फेस्टिवल में शिरकत की है। कई सारे फोटोज फिल्म की टीम के सामने आ रहे हैं।

ऐसे में कान्स के कई सारी वीडियो सामने आए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल अनुराग की फिल्म का प्रीमियर हुआ और सब काफी खुश थे। इसी बीच अब अनुराग कश्यप का एक वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया पर गुड बैड फिल्म्स के सीईओ रंजन सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इसमें अनुराग कहते हैं, 'जब 2010 में उड़ान आई थी तो ये (विक्रमादित्य मोटवानी) बहुत गरीब था बेचारा, आज कैनेडी है तो मैं बहुत गरीब हूं। इसने जुबली बनाकर पैसे कमा लिए।' इसके बाद अनुराग, विक्रमादित्य से कहते हैं, 'यार कल दारू पिलाएगा।'

मालूम हो कि साल 2010 में फिल्म उड़ान रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था। तब जब कान्स में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी, तो अनुराग कश्यप ने विक्रमादित्य मोटवानी को सपोर्ट किया था और अब 'कैनेडी' की स्क्रीनिंग हो रही है तो विक्रमादित्य, अनुराग को सपोर्ट कर रहे हैं। इस तरह की कई सारी दोस्तियां सिनेमाजगत में देखने को मिल जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X