..................... Anurag Kashyap got angry on the rumour of leaving the industry, said I am busier than Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान से ज्यादा बिजी हूं.. इंडस्ट्री छोड़ने की अफवाह पर भड़के अनुराग कश्यप, ऐसे लगाई लताड़

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap busier than Shahrukh Khan- हिंदी फिल्मों के शानदार निर्देशकों की लिस्ट में अनुराग कश्यप का नाम सामने आता है। अक्सर देखा जाता है कि किसी ना किसी कारण वो खबरों का हिस्सा रहते हैं।

इस वक्त भी वो अपने एक बयान को लेकर छाए हैं जो कि उन्होने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की खबरों पर दिया है। काफी समय से खबरें आ रही थीं कि वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने वाले हैं और केरल जाने वाले हैं। अब इसको लेकर अनुराग कश्यप काफी एग्रेसिव होकर सामने आए हैं और अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए अनराग का कहना है कि उनके पास इस वक्त पहले से भी ज्यादा काम है। इसके अलावा उन्होने शाहरुख खान का नाम लेते हुए अपनी बात कही है।

शाहरुख खान से ज्यादा बिजी

अनुराग कश्यप ने एक्स पर लिखा, "मैंने शहरों को स्थानांतरित कर दिया है। मैंने फिल्म निर्माण नहीं छोड़ा है। उन सभी लोगों के लिए जो सोचते हैं कि मैं निराश हो गया हूं और चला गया हूं। मैं यहां हूं, और मैं शाहरुख खान से भी ज्यादा बिजी हूं। मेरे पास 2028 तक की तारीखें नहीं हैं।

मेरे पास पांच प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें मैं निर्देशक हूं जो इस साल या शायद अभी तीन और अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है। मेरे पास सबसे लंबा आईएमडीबी है, और मैं ऐसा हूं। इसलिए कृपया अपना खुद का **** चूसें या यदि आप इतने लचीले हैं तो अपना खुद का *** चाटें।'' अनुराग कश्यप ने इस तरह से लोगों के सामने अपनी बात रखी है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर

अनुराग कश्यप ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं जिसमें गैंग्स ऑफ वासेपुर, रमन राघव और गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि काफी समय से वो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन देखने वाली बात होगी कि आगे वो क्या धमाका करते हैं। इस बयान से इतना तय है कि वो तगड़ी वापसी करेंगे।

Read more about: anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X