गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 3, फिर मचेगा तहलका, अनुराग कश्यप कर रहे है तैयारी
गैग्स ऑफ वासेपुर अपने आप में एक ऐसी फिल्म है जिसने कई लोगों का करियर सेट कर दिया। इसका पहला भाग जब बना तो लोगों को ये फिल्म इतनी पसंद आई की बॉक्स ऑफिस में तहलका मच गया है। इस फिल्म के जबरदस्त सफलता के बाद इसका दूसरा भाग सामने आया जिसने नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे अभिनेता को सबके सामने लाकर खड़ा कर दिया। अब चर्चा है कि इस फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप इस फिल्म का तीसरा भाग बनाना चाह रहे है।
ये तो होना ही था क्योंकि आज तक इस फिल्म के किरदारों की छवि और उनका अभिनय लोगो के दिमाग में बसा हुआ है। इस बात का खुलासा हाल ही में जिमी शेरगिल ने एक इंटरव्युव के दौरान किया था।

बता दें कि इस फिल्म मे एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलाकार सामने आए थे और फिल्म में देशीपने का वो तड़का था जिसमें भरपूर सच्चाई नजर आ रही थी।
फिल्म को देखने पर ऐसा लगता है कि आप किसी ऐसी जगह की सच्ची कहानी और उस जगह होने वाले अपराधों को देख रहे है जो सच में आपके भी गांव ये शहर में होते है।
इस फिल्म की कहानी ही इसकी जान है और इसको फिल्माने का तरीका औरों से काफी अलग है। अनुराग कश्यप इस तरह की रियलिस्टिक फिल्मों के बारे में काफी मशहूर है और ऐसी भी फिल्में बनाना पसंद करते है..
जिसमें क्राइम का लेवेल काफी अलग होता है। इस फिल्म में एक से बड़े एक शानदार डायलॉग ने लोगो का दिल जीत लिया था जो कि आज भी जुबान से उतरे नहीं है।
ऐसे में ये खबर मिलना कि अनुराग कश्यप गैंग्स ऑफ वासेपुर का तीसरा भाग बनाने जा रहे है काफी ज्यादा चौकाने वाली बात नहीं है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते है और लगभग सभी कलाकारों के साथ उन्होने फिल्में की है।


Click it and Unblock the Notifications












