Sunny Leone की इस फिल्म का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में होगा प्रीमियर, अनुराग कश्यप हैं निर्देशक

Anurag Kashyap 'Kennedy' Starring Sunny Leone: ज़ी स्टूडियोज और गुड बैड फिल्म्स के बैनर तले आने वाली फिल्म 'कैनेडी' अनुराग कश्यप की एक पुलिस नोयर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक insomniac -पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लंबे समय से मरा हुआ समझा गया है, लेकिन वह अभी भी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहा है।
फिल्म में राहुल भट और सनी लियोन मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात है कि इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के लिए चुना गया है।
फिल्म की घोषणा करते हुए, ज़ी स्टूडियोज के सीबीओ, शारिक पटेल ने कहा, "अनुराग कश्यप के साथ काम करना हमेशा एक रोमांचक अनुभव रहा है, और मुझे यकीन है कि यह पुलिस नोयर ड्रामा सभी का मनोरंजन करेगा। यह फेस्टिवल डे कान्स के 76वें संस्करण में 'मिडनाइट स्क्रीनिंग' सेक्शन में प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है।"
वहीं, निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा, "यह एक ऐसी फिल्म और शैली है जिसे मैं हमेशा से एक्सप्लोर करना चाहता था। यह नोयर की तुलना में अधिक ध्रुवीय है, जो पैट्रिक मैनचेट के अपराध लेखन और जैक्स टार्डी के साथ उनकी कॉमिक बुक सहयोग और मेलविले के सिनेमा से प्रेरित है। यह एक गहरा व्यक्तिगत क्राइम/पुलिस ड्रामा भी है और मैं पूर टीम का बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझे आकार देने में मदद की। राहुल भट जिन्होंने फिल्म को 8 महीने दिए, सनी लियोन जिन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया।"
'कैनेडी' राहुल भट और सनी लियोन अभिनीत अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया है। फिल्म के डीओपी सिल्वेस्टर फोंसेका हैं। फिल्म के संगीत सुपरवाइजर आशीष नरूला हैं और गाने आमिर अज़ीज़ और बॉयब्लांक के हैं। फिल्म के संपादक तान्या छाबड़िया और दीपक कटार हैं।


Click it and Unblock the Notifications