अनुराग कश्यप ने बेटी को रेप की धमकी देने वाले पर की FIR- पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप इस समय अपने ट्वीट को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कि हाल ही में अनुराग कश्यप के एक ट्वीट पर ट्रोलर्स ने जमकर हमला बोला था और एक यूजर ने तो उनकी बेटी का रेप तक करने की धमकी दे डाली थी। जिसके बाद उन्होने पीएम मोदी को ट्वीट करते हुए लिखा था कि आपको जीत की बधाई लेकिन आप उन ट्रोलर्स से कैसे निपटोगे जो कि मेरी बेटी का रेप करने की धमकी दे रहें हैं।
गौरतलब है कि पीएम मोदी के विरोध करने को लेकर उनको काफी ज्यादा ट्रोल किया गया है। अब अनुराग कश्यप ने उस ट्रोलर पर एफआईआर दर्ज करवा दी है और कार्यवाही की मांग की है।

शिकायत दर्ज करान के बाद अनुराग कश्यप ने पुलिस और पीएम मोदी समेत देवेंद्र फडणवीस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होने लिखा है..मैं मुंबई पुलिस, महासाइबर 1 और ब्रजेश बी सिंह का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं,
जिन्होंने एफआईआर दर्ज करने में मेरी मदद की। आपके सपोर्ट के लिए तहे दिल से शुक्रिया। धन्यवाद देव फर्नांडिस और नरेंद्र मोदी। एक पिता के तौर पर अब मैं सुरक्षित महसूस के रहा हूं। आप भी देखिए दोनो के ट्वीट और उनका जवाब...


Click it and Unblock the Notifications