अनुराग कश्यप ने कहा मैं हूं बेगुनाह, पायल घोष ने की नार्को- लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, बड़ी खबर !
अनुराग कश्यप और पायल घोष के बीच का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पायल घोष ने मुंबई पुलिस में निर्देशक कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। रेप मामले में अनुराग कश्यप से हुई पुलिस पूछताछ में एक बयान जारी किया गया था।
Recommended Video
Anurag Kashyap को लेकर Payal Ghosh ने की मांग, Lie Detector test करवाने की करी अपील | FilmiBeat
उनकी वकील प्रियंका खिमानी ने मीडिया में जारी किए गए बयान में कहा है कि उन पर लगे सभी आरोप गलत और आधारहीन हैं। यहां तक एक्ट्रेस मे जब साल 2013 की घटना का जिक्र किया है, उस वक्त कश्यप देश से बाहर श्रीलंका में शूटिंग कर रहे थे। अपने पक्ष में कश्यप ने सभी जरूरी कागज पुलिस के पास जमा करवा दिए हैं।

बता दें कि गुरुवार को अनुराग कश्यप से 8 घंटे तक मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में पूछताछ की गई। फिलहाल इस सारे मामले को देखते हुए पायल घोष ने अनुराग के नार्को टेस्ट की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications