मुझे ज़ीरो में केवल एक सीन अच्छा नहीं लगा, बाकी पूरी फिल्म बहुत अच्छी है - अनुराग कश्यप
ज़ीरो को क्रिटिक्स और दर्शकों का साथ भले ही ना मिल पाया हो लेकिन अब फिल्ममेकर अनुराग कश्यप शाहरूख खान और आनंद एल राय की इस फिल्म के समर्थन में आगे आए हैं। अनुराग ने कुछ ट्वीट्स के ज़रिए फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं और बस एक गलती निकाली है।अनुराग ने इन ट्वीट्स में लिखा - मुझे ज़ीरो बहुत बहुत पसंद आई।
अनुराग ने आगे बताया कि मुझे वो सीक्वंस थोड़ा निराशाजनक लगा जहां सारे स्टार्स एक पार्टी में नज़र आते हैं। वहां फिल्म मुझसे थोड़ी देर के लिए छूटी। लेकिन ये फिल्म बनाना आसान काम नहीं था। इसे बनाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए थी। मुझे पूरी फिल्म ने बांधे रखा। मुझे लगता है लोग फिल्मों से निराश होते हैं क्योंकि वो बहुत ज़्यादा उम्मीदें बांध लेते हैं।

अनुराग कश्यप ने साथ ही लिखा मैं हमेशा अपने साथ के लोगों को सलाह देता हूं कि किताब और फिल्म बिना किसी उम्मीद के पढ़नी और देखनी चाहिए। एकदम खाली स्लेट की तरह। अनुराग कश्यप का मानना है कि ज़ीरो जैसी फिल्म एक मौका डिज़र्व करती है क्योंकि ये फिल्म मेनस्ट्रीम सिनेमा के कई मिथक तोड़ती है।
गौरतलब है कि कई सुपरस्टार्स, अपनी इमेज तोड़ते हुए, एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ सफल हो रहे हैं तो कुछ असफल। देखिए किस किस ने अपने करियर में उठाया है कैसा रिस्क -


Click it and Unblock the Notifications











