बोल्ड तस्वीरों को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुईं अनुराग कश्यप की बेटी- कहा, लोग देते थे धमकी, मैं रोज रोती थी
सोशल मीडिया ट्रोल का भले कोई चेहरा नहीं होता, लेकिन वह भी आपके दिलोदिमाग पर कभी कभी ऐसी छाप छोड़ देते हैं, जो आपको लंबे समय तक परेशान करती है। हाल ही में अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने खुलासा किया कि इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करने के बाद उन्हें भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। यहां तक कि कुछ ट्रोलर्स ने जान से मारने की भी धमकी दी थी।
आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस बारे में बात की और बताया कि वह ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं।

आलिया ने वीडियो में कहा, "सोशल मीडिया के नेगेटिविटी के साथ मुझे जूझना पड़ा है। मैं इसे समझती हूं। मैं बहुत ही भावुक व्यक्ति हूं। छोटी सी भी नफरत मुझे परेशान करती है लेकिन पता नहीं क्यों मैं बहुत संवेदनशील हूं और मैं बहुत ही छोटी-छोटी बातों पर रो देती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











