हनीमून पर मालदीव गईं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, पति संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Anurag Kashyap Daughter Aaliyah Kashyap went for honeymoon: जाने माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई है।
अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी की शादी में कोई भी कमी नहीं छोड़ी थी। कपल की वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर छा गई थी। वहीं हाल ही में आलिया ने अपने हनीमून के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। तस्वीरों में कपल की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बता दें कि आलिया की इन तस्वीरों पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
मालदीव गईं आलिया कश्यप
आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं। कभी देखा जा सकता है कि आलिया सिंगल पोज देती नजर आ रही हैं तो कभी आलिया शेन ग्रेगोइरे के साथ समंदर किनारे रोमांटिक वॉक करती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में कभी आलिया का सजा हुआ बाथटब नजर आ रहा है। तो कभी डिनर डेट का टेबल दिख रहा है। सोशल मीडिया पर आलिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीरों पर फैन्स के साथ ही सितारे भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
दोस्त की तस्वीरें देख खुशी कपूर ने किया ये कमेंट
खुशी कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- हनीमून अवेन्यू इसी के साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी, रिंग और एक बंदर बनाया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शादी के बाद बहुत ही प्यारी लग रही हो आलिया। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-न्यूली मैरिड कपल, नजर ना लगे। आपको बता दें कि आलिया और शेन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया अकसर शेन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











