आलिया कश्यप ने पिता अनुराग कश्यप से पूछा ब्वॉयफ्रेंड, सेक्स- ड्रग्स पर सवाल, लोगों ने बोला- बेशर्म लड़की
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप असल जिंदगी में जितनी बोल्ड हैं अपने विचार भी वह उसी तरह बेबाकी से रखती हैं। इसका नजारा आलिया भट्ट के यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। जहां पर आलिया कश्यप कई मामले पर अपनी राय रखती हुई दिखाई देती हैं। हाल ही में आलिया कश्यप ने पिता अनुराग कश्यप के साथ अपनी प्रेग्नेंसी, ब्वॉयफ्रेंड ड्रग्स के साथ एडल्ट फिल्म को लेकर एक खास ब्लॅाग बनाया।
फादर्स डे के मौके पर आलिया कश्यप ने इस वीडियो को अपने चैनल पर शेयर किया था। आलिया इस वीडियो में अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगुआर के साथ संबंध,शराब और बिना शादी के प्रेग्नेंसी से जुड़े सवाल किए। लेकिन इस वीडियो के लाइव आने के बाद आलिया कश्यप पर बुरे कमेंट किए गए।

आलिया कश्यप को बेशर्म भी बोला गया। आलिया कश्यप के लिए बोला गया कि एक बेटी अपने पिता के सामने ये सारे सवाल पर कैसे बात कर सकती है? आलिया कश्यप ने एक इंटरव्यू में इसकी जानकारी दी। आलिया कश्यप ने कहा कि मुझे इस बारे में बात करने वाले लोगों से ये मैसेज मिला कि इस तरह के सोच वाले माता-पिता को सुनना और देखना कितना बेहतर है। कई लोगों का कहना था कि वह अपने माता-पिता से ऐसा पूछने से डरते हैं।
इस वीडियो के जरिए उनके पास खुद के सवाल को समझने और जवाब जानने का मौका भी मिला। कुछ लोग ऐसे भी थे जो इसके साथ सहज नहीं हुए। आलिया कश्यप आगे कहती हैं कि अपने पिता के साथ बनाए गए वीडियो में नीचे कमेंट्स देखे होंगे। मुझे तो पता नहीं था कि कैसे लोग मेरे चैनल पर आ गए हैं। नफरत से पूरी तरह भरे हुए। इसकी वजह ये है कि मैंने अपने पिता से प्रेग्नेंसी और ड्रग्स जैसे मामलों पर बात की थी। मुझे बोला गया कि कैसे अपने माता-पिता से ऐसे बात कर सकती हूं? मुझे बोला गया कि तुम्हें अपने आप पर शर्म आनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











