अनुराग कश्यप की बेटी आलिया का दर्दनाक खुलासा- अधेड़ व्यक्ति ने मेरा यौन शोषण किया
बॅालीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें फोटो पोस्ट करने के कारण उन्हें रेप की धमकी मिली है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर इसका जिक्र भी किया है।
आलिया ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके ये बताया कि कैसे वह एक कठिन हालात का सामना कर रही हैं। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि जब मैं नाबालिग थी तो एक अधेड़ व्यक्ति ने मेरा यौन शोषण किया था।

आलिया ने ये भी लिखा है कि हमें लगता है कि एक ऐसा देश है जो यौन शोषण के बाद एक महिला के लिए कैंडल मार्च करेगा लेकिन जब एक महिला जिंदा है तब उसकी रक्षा नहीं करेगा।

आलिया ने इंस्टाग्राम में पोस्ट
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि जब से मैंने अंडर गारमेंट्स में अपनी तस्वीर पोस्ट शेयर की हैं। तब से मुझे काफी गंदे कॅामेंट मिल रहे हैं। मैंने पिछले कुछ सप्ताह से इस बात पर ज्यादा डरा हुआ महसूस नहीं किया है।

मैंने ज्यादा डरा हुआ महसूस किया
आलिया ने लिखा है कि मैंने पिछले कुछ सप्ताह से इस बात पर ज्यादा डरा हुआ महसूस नहीं किया है, जहां मैंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के बारे में सोचा।

रेप कल्चर को बढ़ावा
मैंने अपने शोषण को नजर अंदाज करने की कोशिश की। लेकिन सच्चाई यह है कि इसके बारे में बोलने की जरूरत है। इस तरह के कमेंट रेप कल्चर को बढ़ावा देते हैं।

ये ऐसा देश जो महिला की रक्षा नहीं करेगा
आलिया कश्यप ने ये भी लिखा है कि हमें लगता है कि एक ऐसा देश है जो यौन शोषण के बाद एक महिला के लिए कैंडल मार्च करेगा। लेकिन जब एक महिला जिंदा है तो उसकी रक्षा नहीं करेगा।

अधेड़ व्यक्ति ने मेरा यौन शोषण किया
सच ये है कि भारत में महिलाएं अपने पूरे जीवन में यौन शोषण का सामना करते हुए बड़ी होती हैं। जब मैं नाबालिक थी तब एक बड़े अधेड़ व्यक्ति ने मेरा यौन शोषण किया था।

वो रेप कल्चर को बढ़ावा देने वाला
आलिया ने आगे लिखा है कि दोहरा मापदंड रखने वाले लोगों ने मेरा और कई अन्य महिलाओं का शोषण किया। वो दिखावा करते हैं कि वे नैतिकता को ऊंचाई पर ले जा रहे हैं लेकिन सच में वह रेप कल्चर को बढ़ावा देने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











