..................... Anurag Kashyap daughter Aaliaya Kashyap will soon get engaged with her boyfriend in Mumbai - Hindi Filmibeat

सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर की बेटी अपने बॉयफ्रेंड संग मुंबई में जल्द करेंगी सगाई, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Aaliaya Kashyap

Anurag Kashyap daughter Aaliaya Kashyap: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप भले ही बड़े पर्दे से दूर रहती हों परंतु वह हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी फैन फ्लॉइंग हैं। हाल ही में आलिया कश्यप ने फैंस को अपने सोशल मीडिया के जारिए से ये जानकारी दी है कि वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से मुंबई में सगाई करेंगी।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप महज ने हाल ही में 22 साल की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग सगाई कर सभी को हैरान कर दिया था।

अब उन्होंने खुलासा किया था कि वह जल्द मुंबई आकर अपनी रीति-रिवाजों के साथ सगाई करेंगी। जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं, अब आलिया ने अपने फैंस को बता दिया है वो कब मुंबई में सगाई करेंगी।

11 जुलाई, 2023 को अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर #askme सेशन रखा। इस दौरान उनके एक फैन ने उनसे मुंबई में होने वाली सगाई की तारीख के बारे में पूछा।

इसके जवाब में अनुराग की बेटी आलिया कश्यप ने बताया कि वह अगले महीने की 3 तारीख को सगाई करेंगी। यानी 3 अगस्त को करने वाली है, जिसके लिए वह बहुत उत्साहित है, जाहिर है इसके बाद से उनकी सगाई को लेकर कई सारी चर्च तेज हो गए हैं।

बीते दिनों आलिया और शेन ने अपनी शादी को लेकर भी खुलासा किया था और बताया कि वह दो शादियां करेंगे। वे भारत में एक पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह और फिर अमेरिका में एक क्रिश्चियन सेरेमनी में शादी करेंगे

आपको बता दे कि हमेशा लाइम लाइट में रहने वाली आलिया कश्यप सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। वह अपने सोशल मीडिया पर कई लेबल का प्रमोशन करती है। इसके अलावा वह यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट भी बनाती हैं। तो इसीलिए आलिया आज इतनी फेमस हैं, बैसे आलिया का बड़े पर्दे तक दूर दूर तक कोई नाता नहीं है, वह किसी भी फिल्म या सीरीज में अभी तक नजर नहीं आई हैं।

Read more about: anurag kashyap aaliaya kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X