बेटी आलिया ने सिखाया अनुराग कश्यप को डांस स्टेप- बेहद क्यूट और फनी वीडियो वायरल
हिंदी फिल्म सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप जब भी किसी फिल्म के साथ सामने आते हैं उनकी काफी ज्यादा तारीफ की जाती है। चाहे वो गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी धमाकेदार फिल्म को या फिर कोई और फिल्म। वो अपने दमदार निर्देशन कि लिए काफी मशहूर हैं। इस समय उनका एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में अपनी बेटी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अनुराग कश्यप की बेटी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और कुछ समय पहले ट्रोलिंग के चलते वो काफी चर्चा में रहीं थीं। ये डांस वीडियो काफी ज्यादा क्यूट इसलिए लग रहा है क्योंकि इसमें बेटी अनुराग कश्यप को डांस के स्टेप्स सिखा रही है।

अनुराग कश्यप की बेटी का नाम आलिया कश्यप है और वो उन्हे एक एक करके स्टेप बाय स्टेप सिखा रही हैं। ये वीडियो जैसे ही सामने आया वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और अनुराग कश्यप फनी लग रहे हैं।
वो इस वीडियो में काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। अनुराग कश्यप के वर्कफ्रंट की बात करें को हाल ही में उन्होने चोक्ड जैसी दमदार फिल्म से धमाका किया है और घूमकेतू को लेकर भी चर्चा में रहे है।
ये एक टिकटॉक वीडियो है और आलिया टिकटॉक पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार अनुराग कश्यप भी उनके साथ नजर आ रहे है।
@aaliyahkashyap HAHAHAHA my dad wanted to put his own spin on it 😭😂 ##fyp ##foryou ##dad
♬ Shh (Young Fanatic) - jessika.prank


Click it and Unblock the Notifications











