21 दिनों के लॉकडाउन पर अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज- "सुबह 8 बजे ही बता देते"
कोरोना वायरस से पूरा विश्व जूझ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी करार दे दिया है। भारत में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए बीती रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है। यानि की कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल सकता। जहां इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने प्रधानमंत्री को सपोर्ट किया है, वहीं फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने तंज कसते हुए कहा कि यही घोषणा सुबह 8 बजे क्यों नहीं की!
मंगलवार रात 8 बजे राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया। इस पर अनुराग कश्यप ने ट्विट करते हुए कहा- "8 बजे रात के बजाए सुबह आठ बजे बोल देते। चार बजे भी बोल देते तो इंतजाम कर लेते। हमेशा आठ बजे ही बोलते हैं और समय देते हैं चार घंटे का। उनका क्या जो पैदल घर को निकले हैं शहर छोड़ के। क्योंकि बस या ट्रेन नहीं चल रही। अब कहें तो कहें क्या। ठीक है प्रभु।"

जहां कुछ लोगों ने इस बात पर अनुराग कश्यप का साथ दिया, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के हित में ही यह बयान दिया है, नहीं तो सुबह से लोग सड़कों और स्टेशनों पर भीड़ लगा देते, जिससे संक्रमण होने का खतरा और भी बढ़ जाता।
वहीं, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप को जवाब देते हुए लिखा- "शिकायत बंद करो, शिकायत बंद करो, जग में आए हो तो खुद भी कुछ करो। जीवन एक संघर्ष, यहां हर कदम पर कांटे है बिछाए, उनसे डरो नहीं। फूंक-फूंक के रखो, हर कदम, बस रहे इतना ही खयाल, कि न कुचले तुमसे किसी का भी कोई सपना.. अरमान। बस तुम चले चलो, चले चलो, जग में आए हो तो खुद भी कुछ करो, शिकायत बंद करो।"


Click it and Unblock the Notifications











