JNU हिंसा पर भड़के अनुराग कश्यप, कहा - नरेंद्र मोदी आतंकवादी और अनपढ़ है
देश में JNU हिंसा के चलते हर तरफ विरोध चल रहा है और कुछ लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है और इनमें शामिल हैं अनुराग कश्यप। अनुराग कश्यप लगातार, JNU में हुई हिंसा का विरोध कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी और अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं। अपने विरोध को साफ जताने के लिए अनुराग कश्यप ने अपने ट्विटर की तस्वीर भी बदल दी है।
इस तस्वीर में अमित शाह और नरेंद्र मोदी उन्हीं गुंडों की शक्ल में हैं जिन्होंने JNU के कैंपस में घुसकर छात्रों से मारपीट की है। अनुराग कश्यप ने लगातार ट्वीट्स में साफ किया है कि ये सरकार और इसे चलाने वाले मोदी - शाह आतंकवादी हैं।

JNU में हुई हिंसा पर लोग सरकार से जवाब मांग रहे हैं लेकिन अनुराग कश्यप ने एक और ट्वीट में साफ बताया कि अब सरकार क्या कहेगी।
कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा - अब बारी भाजपा की निंदा करने की है। वो बोलेंगे कि ये जिन्होंने किया गलता था लेकिन सच यह है कि जो हुआ वो भाजपा और एबीवीपी ने किया और नरेंद्र मोदी - अमित शाह की निगरानी और छत्रछाया में किया गया। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर किया गया। यही एकमात्र सच है।
अनुराग कश्यप का गुस्सा इस समय सरकार पर फूट रहा है और उनका ट्विटर अकाउंट इस बात की गवाही दे रहा है -


Click it and Unblock the Notifications












