WRONG HAI: ब्रेकअप हुआ इनका और सारा दोष मीडिया का !
[बॉलीवुड समाचार] अनुराग कश्यप को दर्शक बहुत प्यार करते हैं और मीडिया भी उनकी फिल्मों की सारी खबर फैन्स तक पहुंचाती भी हैं। लेकिन किसी भी बॉलीवुड स्टार के साथ आजकल कुछ भी होता बाद में है कि उसका आरोप पहले ही मीडिया पर मढ़ दिया जाता है।
हाल ही में खबर थी कि फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और असिस्टेंट डायरेक्टर सबरीना खान ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है जिसकी पुष्टि करते हुए कश्यप ने कहा कि यह खबर सच है।
अनुराग ने कहा कि वो काम में व्यस्त थे। लेकिन मीडिया ने सबरीना को उनके काम के ऊपर आंकना बंद कर दिया था। सभी उनको अनुराग कश्यप की गलफ्रेंड के तौर पर ले रहे थे। यह बात उन्हें परेशान कर रही थी। वे अपने काम से बहुत प्यार करती हैं। इसलिए उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया।
Making OF Bombay Velvet: यूं बनाया गया 60's की बॉम्बे, रह जाएंगे हैरान
इन सब बातों का ठीकरा मीडिया पर फोड़ते हुए बाद अनुराग ने मीडिया पर भड़ास निकाली और कहा कि आशा है कि अब इस बात से हमारी (मीडिया) सारी उत्सुकता खत्म हो गई होगी क्योंकि दूसरों के जीवन में झांकना ही हमारा एक काम है। अब मीडिया वाले किसी का रिश्ता खराब नहीं कर सकेंगे!
भई ये तो अच्छा है कि सबको एक ही तराज़ू में तौल दिया जाए। अगर गपशपबाज़ी में कुछ मीडिया हाउस ऐसी बातें लिखते हैं तो इसका ये मतलब नहीं हुआ कि सब अनुराग कश्यप की ज़िंदगी में झांकने को उत्सुक हैं। अब ये तो वही बात हो गई कि रामगोपाल वर्मा अगर आग जैसी फिल्म बनाए तो सब कह देते कि इस इंडस्ट्री को फिल्में बनाना नहीं आता!
कैटरीना के नाम से ही उबल पड़े ऋषि कपूर, जर्नलिस्ट को कहा IDIOT


Click it and Unblock the Notifications














