अनुराग कश्यप की 'बंदर' ने टोरंटो में मचाई धूम, बॉबी देओल का जबरदस्त अवतार देख दंग रह जाएंगे आप!

Anurag Kashyap Bandar movie: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल इस बार भी चर्चा में है। सिनेफील्स के लिए खास खबर यह है कि अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'बंदर' वहां खूब वाहवाही बटोर रही है। फिल्म की वर्ल्ड प्रीमियर 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में हुई और कहा जा रहा है कि यह कश्यप की अब तक की सबसे रॉ और विवादित फिल्म है।
फिल्म की कहानी और संदेश
ये फिल्म सिर्फ आपका मनोरंजन नहीं करती, बल्कि समाज और कानून में मर्दों के साथ न्याय के तरीकों पर सवाल भी उठाती है। दर्शकों को कहानी के साथ-साथ एक सीरियस संदेश भी मिलता है, जो इसे दूसरी फिल्मों से अलग बनाता है।
बॉबी देओल का नया अवतार
फिल्म में बॉबी देओल एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आए हैं। क्रिटिक्स और दर्शक उनकी इस बदलती इमेज को उनके करियर का एक बेहतरीन परफॉर्मेंस मान रहे हैं।
सान्या मल्होत्रा की दमदार एक्टिंग
सान्या मल्होत्रा ने फिल्म में एक अहम भूमिका निभाई है। उनका किरदार पूरी तरह जीवंत और सच्चा लगता है। उनकी एक्टिंग फिल्म की सीरियसनेस और इमोशन को पूरी तरह से जस्टिफाई करता है। इसके अलावा, सबा आजाद एक युवा और निडर महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसे उन्होंने बहुत ही ऑथेंटिक तरीके से पर्दे पर उतारा है। वहीं, सपना पब्बी का रोल भी फिल्म में खास है और उनके किरदार को देखकर दर्शकों को एक नई खोज महसूस होती है।
फिल्म का प्रोडक्शन और उम्मीदें
फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है, जिन्होंने पहले 'वीरे दी वेडिंग' और "CTRL" जैसी ऑफबीट फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाया है। उम्मीद की जा रही है कि 'बंदर' भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











