मोदी जी, आपके ऐसे समर्थकों से कैसे निपटें जो मेरी बेटी को रेप की धमकी दे रहे हैं- अनुराग कश्यप
बीते दिन 2019 लोकसभा चुनाव पूरे हो गए और इस समय सभी लोग पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है और साथ पीएम मोदी से एक सवाल भी पूछा है। ये तो सभी जानते हैं कि अनुराग कश्यप अक्सर मोदी सरकार के विरोध में पोस्ट करते रहे हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर अनुराग ने पीएम से सवाल पूछ डाला।
दरअसल एक मोदी समर्थक ने अनुराग कश्यप के पोस्ट पर कमेंट किया था और उनकी बेटी का रेप करने की धमकी दी थी। अनुराग ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'नरेन्द्र मोदी सर, जीत के लिए आपको बधाई।

सर, हमें यह भी बताएं कि आपके उन सपॉर्टर्स से कैसे निपटा जाए जो इस जीत का जश्न मेरी बेटी को धमकी देते हुए मना रहे हैं क्योंकि मैं आपका विरोधी हूं?' फिर क्या था ये ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि रजनीकांत से लेकर अजय देवगन तक ने पीएम को जीत की बधाई दी थी। हांलाकि ये पहली बार नहीं जब सोशल मीडिया पर इस तरह के धमकी भरे कमेंट से लोगों को समस्या होती है।


Click it and Unblock the Notifications
