Anurag Kashyap as Vijay Mallya: भारत के भगौड़ों पर फिल्म फाइल नंबर 323, अनुराग कश्यप बनेंगे विजय माल्या

Anurag Kashyap as Vijay Mallya

Anurag Kashyap as Vijay Mallya: भारत के भगौड़ों पर इस समय तेज़ी से एक फिल्म बन रही है जिसका नाम है फाइल नंबर 323 [File No. 323]। इस फिल्म को बना रहे हैं तमिल डायरेक्टर शंकर को सालों तक असिस्ट करने वाले डायरेक्टर कार्तिक के। ये फिल्म कार्तिक की डेब्यू फिल्म होगी और फिल्म में विजय माल्या का किरदार निभाने के लिए कार्तिक ने अनुराग कश्यप [Anurag Kashyap] को अप्रोच किया है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो बात काफी आगे बढ़ चुकी है और अनुराग कश्यप जल्द ही File No. 323 साईन करने वाले हैं। अनुराग कश्यप के बाद फिल्म के लिए मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की तलाश की जाएगी। फिल्म, 20 नवंबर से फ्लोर पर जा रही है।

माना जा रहा है कि फिल्म को बड़े बजट पर बनाया जाएगा और ये 2023 की बड़ी फिल्मों में से एक होगी। कार्तिक फिल्म का बजट जितना बड़ा रख रहे हैं, इसी हिसाब से फिल्म की कास्टिंग और कहानी पर काम किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग यूरोप के कई हिस्सों में होगी और भारत से भागने के बाद भी विजय माल्या यूरोप में कितनी रंगीन ज़िंदगी बिता रहा था और पार्टियां कर रहा था इस पर भी फोकस किया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री में विजय माल्या, सुब्रत रॉय और नीरव मोदी की कहानी दिखाई दी। Bad Boy Billionaires नाम की इस डॉक्यूमेंट्री ने दिखाया कि कैसे विजय माल्या, सुब्रत रॉय और नीरव मोदी धोखाधड़ी करते हुए रातों रात भारत के अरबपतियों में शामिल हुए। कैसे उन्होंने भारत का ही पैसा लूटा और कैसे पैसे लूटने के बाद वो भारत छोड़कर भाग गए।

गौरतलब है कि हाल ही में सोनी लिव पर आई वेब सीरीज़ Scam 1992 ने हर्षद मेहता के घपले को आधार बनाकर एक बेहतरीन कहानी पेश की थी। तब से ही आर्थिक भगौड़ों और घपलेबाज़ों की कहानी पर काफी दांव लगाया जा रहा है। देखना है कि कार्तिक की ये फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आ पाती है और इस फिल्म में विजय माल्या के रोल में अनुराग कश्यप कैसा काम करते हैं।

हालांकि, ये अनुराग कश्यप के लिए पहली फिल्म नहीं होगी। इससे पहले वो कई फिल्मों में छोटे छोटे किरदारों में दिखाई दे चुके हैं लेकिन उनका डेब्यू था सोनाक्षी सिन्हा के अपोज़िट फिल्म अकीरा में निगेटिव ली़ बनने के साथ। इसके बाद अनुराग कश्यप एक और तमिल फिल्म में नज़र आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X