"ब्राह्मण पे मैं मूतूंगा" कहकर घुटनों पर आए अनुराग कश्यप, बोले- बेटियों और औरतों को तो...

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap Apology: फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपने धांसू सिनेमा से साथ साथ बेबाक अंदाज को लेकर भी छाए ही रहते हैं। अब एक बार फिर से अनुराग कश्यप ने बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल, ब्राह्मणों पर दिए विवादित बयान के बाद अनुराग कश्यप का माफीनामा सामने आया है।

फिल्म 'फुले' को लेकर उठा विवाद

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर 'फुले' ट्रेलर जारी होने के बाद से ही विवादों में घरी है। ये फिल्म समाज सुधारक जोड़ी ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित है, जिस पर ब्राह्मण समुदाय द्वारा आपत्ति जाहिर करने के बाद इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। फिल्म पर जातिवाद फैलाए जाने के आरोप लग रहे हैं। फिल्म की रिलीज पर लगी रोक और ब्राह्मण समुदाय द्वारा फिल्म पर आपत्ति जाहिर करने को लेकर अनुराग कश्यप ने सेंसर बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन यानी CBFC को लेकर एक पोस्ट लिखी, जिसने एक नया ही विवाद खड़ा कर दिया।

ब्राह्मणों पर मूतने की कही बात

अपने पोस्ट में अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर जमकर बरसे और कॉन्ट्रोवर्शियल बयान देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। जब यूजर उनके इस पोस्ट को लेकर नाराजगी जाहिर करने लगे तो उन्होंने 'ब्राह्मणों पर पेशाब' करने तक की बात कह दी। डायरेक्टर के इस कमेंट के बाद विवाद और भी ज्यादा गहरा गया। ऐसे में अब उन्होंने इस पर माफी मांगते हुए सफाई पेश की है। अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बयान पर अपना पक्ष रखा। लेकिन, माफी मांगते हुए भी वह ब्राह्मणों पर निशाना साधना नहीं भूले।

अनुराग कश्यप का माफीनाम

अनुराग कश्यप अपने पोस्ट में लिखते हैं- 'यह मेरी माफी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसे संदर्भ से बाहर निकाल दिया गया और जो नफरत पैदा कर रही है। कोई भी कार्य या भाषण इस लायक नहीं है कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और सहकर्मियों को संस्कार के सरगनाओं से बलात्कार और मौत की धमकियां मिलें।'

'सो कही हुई बात वापस नहीं ली जा सकती और ना ही लूंगा लेकिन मुझे जो गाली देना है दो, मेरे परिवार ने ना कुछ कहा है और ना ही कहता है। इसलिए अगर मुझसे माफी ही चाहिए तो मैं माफी मांगता हूं। ब्राह्मण लोग, औरतों को बख्श दो, इतना संस्कार तो शास्त्रों में भी है, सिर्फ मनुवाद में नहीं है। आप कौन से ब्राह्मण हो तय कर लो। बाकि मेरी तरफ से माफी।'

ये है पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला शुरू हुआ फिल्म 'फुले' के ट्रेलर रिलीज के साथ। डायरेक्टर अनंथ महादेवन की ये फिल्म 'ज्योतिबा फुले' की जिंदगी की कहानी बताती है। ज्योतिबा फुले समाज सुधारक थे जिन्होंने 19वीं सदी में लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया। हाल ही में उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म 'फुले' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसका विरोध भी देखने को मिला। फिल्म की रिलीज से पहले ही महाराष्ट्र के ब्राह्मण समुदाय ने नाराजगी दर्ज कराई गई। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा था। ब्राह्मणों की तरफ से आरोप लगाया है कि किरदारों का गलत चित्रण किया गया है। ऐसे में जब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ी तो अनुराग कश्यप बिफर पड़े और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल डाली।

Read more about: anurag kashyap bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X