Anurag Kashyap Apology: अनुराग कश्यप की अकल आई ठिकाने, ब्राह्मणों से तहे दिल माफी मांगकर बोले- मर्यादा भूल गया

Anurag Kashyap Apologize On Brahmin Controversial Statement

Anurag Kashyap Apologize On Brahmin Controversial Statement: धमाकेदार सिनेमा के लिए मशहूर अनुराग कश्यप ने हाल ही में ब्राह्मणों पर किए विवादित कमेंट के कारण बवाल खड़ा कर दिया था। वहीं अब थोड़ा आत्मचिंतन करने के लिए बाद अनुराग कश्यप ने पब्लिकली अपने गलत शब्दों के चुनाव और अमर्यादित भाषा के लिए माफी मांगी है। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपना माफीनामा पोस्ट किया है।

अनुराग कश्यप का माफीनामा

अनुराग कश्यप ने लिखा, 'मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे उस गुस्से में मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया।'

आगे अनुराग ने लिखा, 'मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं। इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिव आवेश में किसी की घटिआ टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफी मांगता हूं। अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उफस समाज से, अपने परिवार से और उस समाज से अपने बोलने के तरीके लिए अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगी। अपने गुस्से पर काम करूंगा। और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।'

दरअसल, ये पूरा मामला शुरू हुआ फिल्म 'फुले' के ट्रेलर रिलीज के साथ। डायरेक्टर अनंथ महादेवन की ये फिल्म 'ज्योतिबा फुले' की जिंदगी की कहानी बताती है। ज्योतिबा फुले समाज सुधारक थे जिन्होंने 19वीं सदी में लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया। हाल ही में उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म 'फुले' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसका विरोध भी देखने को मिला। फिल्म की रिलीज से पहले ही महाराष्ट्र के ब्राह्मण समुदाय ने नाराजगी दर्ज कराई गई। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा था। ब्राह्मणों की तरफ से आरोप लगाया है कि किरदारों का गलत चित्रण किया गया है। ऐसे में जब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ी तो अनुराग कश्यप बिफर पड़े और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल डाली।

Read more about: anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X