..................... Anurag Kashyap, Anubhav Sinha, Shekhar Kapoor praised Nawazuddin for 'Serious Man' - Hindi Filmibeat

नहीं थम रहा है सीरियस मैन को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ का सिलसिला

By Filmibeat Desk

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर से 'सीरियस मैन' में अपने प्रदर्शन के लिए और जिस तरह से उन्होंने अपने अभिनय से सभी को चौंका दिया है, उनके निर्देशक सुधीर मिश्रा ने 'सीरियस मैन' में उनकी भूमिका 'अय्यन मणि' के लिए बहुत प्रशंसा की।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की सराहना करते हुए, सुधीर मिश्रा ने कहा, "नवाज़ एक शानदार अभिनेता हैं! वह एक अभिनेता के रूप में बहुत धाराप्रवाह और पारदर्शी हैं और कभी भी कहानी में बाधा नहीं डालते। उनकी किसी भी चरित्र में खूबसूरती से ढलने की क्षमता अद्भुत है। वह हमेशा एक दृश्य के मूल्य को समझते हैं और कभी-कभी वह स्वेच्छा से इस दृश्य को अपने सह-अभिनेता को भी दे देते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे अभिनेता के साथ काम करने का यह खूबसूरत अनुभव था!

Nawazuddin siddiqui

बस इतना ही नहीं ! अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया कि आप व्यंग्य (satire) और हास्य का अनुभव करना चाहते हैं? आप नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ऐसा देखना चाहते है जैसे पहले कभी नहीं देखा? आप एक शानदार निर्देशक का पूर्ण प्रवाह देखना चाहते हैं?

शेखर कपूर ने ट्वीट किया कि बाल कलाकार 'अक्षत दास' द्वारा मासूम के बाद संभवतः सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, सुधीर मिश्रा अपनी बेहतरीन कटिंग एज के साथ, नवाजुद्दीन सिद्दीक एक बार फिर साबित करते हैं कि वह साधारण को असाधारण बना सकते है। #seriousmen एक @manujosephsan द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X